Get App

कोलकाता स्टेडियम में हंगामे के बाद CM ममता बनर्जी ने मांगी मांफी, अव्यवस्था से फैंस का फूटा गुस्सा...जांच कमेटी गठित

सॉल्ट लेक स्टेडियम में उस समय अराजकता फैल गई, जब हजारों फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी को देखने की उम्मीद में वहां पहुंचे थे। लेकिन खराब भीड़ प्रबंधन और सही योजना न होने की वजह से दर्शकों में नाराजगी फैल गई। खबरों के अनुसार, गुस्साए कुछ फैंस ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंक दीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 4:04 PM
कोलकाता स्टेडियम में हंगामे के बाद CM ममता बनर्जी ने मांगी मांफी, अव्यवस्था से फैंस का फूटा गुस्सा...जांच कमेटी गठित
कोलकाता में मेसी के लिए उमड़ा जनसैलाब, अव्यवस्था से फैंस का फूटा गुस्सा

कोलकाता में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के साल्टलेक स्टेडियम में पहुंचने के बाद बवाल मच गया। ज्यादा पैसे देकर टिकट खरीदने के बावजूद भी अपने पसंदीदा स्टार को न देख पाने वाले दर्शकों का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा वहीं मुख्यमंत्री ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अराजकता के कारणों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाने का ऐलान किया है। इस समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस असीम कुमार रे करेंगे। समिति में मुख्य सचिव और गृह व पहाड़ी मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

CM ममता बनर्जी ने बनाई जांच कमेटी

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह समिति पूरी घटना की गहराई से जांच करेगी, यह तय करेगी कि गलती किसकी थी और आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जरूरी सुझाव देगी। अपने बयान के अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के आदेश पर बनी यह जांच समिति आज नबन्ना में बैठक करेगी। पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। समिति अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की समीक्षा करेगी, वहीं मुख्य सचिव पहले ही नबन्ना पहुंच चुके हैं।

कोलकाता में मेसी के लिए उमड़ा जनसैलाब

सॉल्ट लेक स्टेडियम में उस समय अराजकता फैल गई, जब हजारों फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी को देखने की उम्मीद में वहां पहुंचे थे। लेकिन खराब भीड़ प्रबंधन और सही योजना न होने की वजह से दर्शकों में नाराजगी फैल गई। खबरों के अनुसार, गुस्साए कुछ फैंस ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंक दीं। मेस्सी की मौजूदगी भी सिर्फ कुछ ही मिनटों की रही, जिससे कई लोग बेहद निराश हो गए। कड़ी सुरक्षा और आयोजकों की ज्यादा घेराबंदी के कारण फैंस अपने चहेते फुटबॉल स्टार को ठीक से देख भी नहीं पाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें