Get App

Indian Railways timing: भारतीय रेलवे ने 2 'वंदे भारत' ट्रेनों की टाइमिंग बदली, सफर से पहले चेक करें नया शेड्यूल

Indian Railways timing: भारतीय रेलवे (IR) ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस'' ट्रेनों का शेड्यूल बदल दिया है। ये दो सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें 'वाराणसी-रांची' और 'वाराणसी-देवघर' रूट पर चलती हैं। इसलिए, इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी 'ट्रैवल प्लान/ बनाने से पहले बदला हुआ शेड्यूल जूरूर चेक कर लें

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 30, 2026 पर 10:24 PM
Indian Railways timing: भारतीय रेलवे ने 2 'वंदे भारत' ट्रेनों की टाइमिंग बदली, सफर से पहले चेक करें नया शेड्यूल
Indian Railways timing: भारतीय रेलवे के मुताबिक, दोनों 'वंदे भारत' ट्रेनों की नई टाइमिंग 2 सितंबर 2026 से लागू होगी

Indian Railways timing: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। 'वाराणसी-रांची' और 'वाराणसी-देवघर' रूट पर चलने वाली दो 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। हमारे सहयोगी 'न्यूज 18' के मुताबिक, दोनों ट्रेनों की नई टाइमिंग 2 सितंबर 2026 से लागू होगी।

ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले नया शेड्यूल जरूर देख लेना चाहिए। दोनों वंदे भारत ट्रेनों के वाराणसी से रवाना होने के समय में 10-10 मिनट की कटौती की गई है। इसलिए 2 सितंबर के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को पुराने समय के आधार पर स्टेशन पहुंचने से बचना चाहिए।

'वाराणसी-रांची वंदे भारत' की टाइमिंग बदली

ट्रेन नंबर 20888/20887 वाराणसी-रांची-वाराणसी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' का संचालन दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2024 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह देश की 49वीं 'वंदे भारत एक्सप्रेस' थी। 18 मार्च 2024 से इसका नियमित परिचालन शुरू हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें