Get App

CJ Roy Suicide Case: 'इनकम टैक्स अधिकारियों को जवाब देना होगा...'; रियल एस्टेट टाइकून सीजे रॉय के भाई ने खुदकुशी मामले में लगाए गंभीर आरोप

CJ Roy Suicide Case: रियल एस्टेट कंपनी 'कॉन्फिडेंट ग्रुप' के संस्थापक और चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार (30 जनवरी) दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बेंगलुरु के दिग्गज रियल एस्टेट टाइकून ने इनकम टैक्स (IT) रेड के दौरान अपने ऑफिस में ही खुद को गोली मार ली

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 11:36 AM
CJ Roy Suicide Case: 'इनकम टैक्स अधिकारियों को जवाब देना होगा...'; रियल एस्टेट टाइकून सीजे रॉय के भाई ने खुदकुशी मामले में लगाए गंभीर आरोप
CJ Roy Suicide Case: इनकम टैक्स की रेड से घबराए करोड़पति कॉन्फिडेंट-ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने खुद को मार ली गोली

CJ Roy Suicide Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रियल एस्टेट टाइकून सीजे रॉय ने कथित तौर पर शुक्रवार (31 जनवरी) दोपहर को अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली। उन्होंने तब खुदकुशी की, जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच चल रही थी। गहन तलाशी अभियान सुबह जल्दी शुरू हुआ था और पूरे दिन जारी रहा। घटना के बाद रॉय के भाई सीजे बाबू ने CNN News18 को बताया कि सीजे रॉय इनकम टैक्स की रेड को लेकर परेशान थे। उन्होंने बताया कि भाई ने पिछले दिन सुबह 10.40 बजे अपने भाई से बात की थी।

उन्होंने बताया कि रॉय ने करीब 30 मिनट तक रेड के बारे में बात की, जो तीन दिनों से चल रही थी। बाबू रॉय ने कहा कि उनके भाई पर कोई लोन नहीं था। उनको कोई धमकी नहीं दी गई थी। कोई दूसरी समस्या भी उन्हें नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज आने पर रिचमंड सर्कल के पास स्थित कार्यालय के कमरे में बाकी कर्मचारी पहुंचे, जहां राय लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से जख्मी मिले। राय को तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाबू रॉय ने कहा, "मैंने कल सुबह 10.40 बजे उनसे बात की थी। उन्होंने मुझे दो बार कॉल किया और हमने करीब 30 मिनट बात की। उन्होंने मुझे इनकम टैक्स रेड के बारे में बताया, जो तीन दिनों से चल रही थी। उन्होंने कहा कि वह जांच को लेकर चिंतित हैं। मैं देश में नहीं था, इसलिए उन्होंने मुझे आज शाम 7 बजे सब कुछ डिस्कस करने के लिए मिलने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"

उन्होंने आगे कहा कि रॉय ने शाम 7 बजे उनसे मिलने और मामलों पर चर्चा करने का प्लान बनाया था। लेकिन वह मीटिंग कभी नहीं हुई। बाबू रॉय ने कहा कि उन्हें एक स्टाफ मेंबर ने बताया जो रो रहा था। उसने उन्हें इस घटना के बारे में बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें