Get App

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन पर भी पड़ेगा ईरान युद्ध का असर? क्यों इसे लेकर अचानक बढ़ गई चिंता, समझिए

8th Pay Commission: ईरान संकट और बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता के बीच 8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अटकलें लग रही हैं कि ईरान युद्ध का असर 8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन पर भी पड़ सकता है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 12, 2026 पर 9:33 PM
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन पर भी पड़ेगा ईरान युद्ध का असर? क्यों इसे लेकर अचानक बढ़ गई चिंता, समझिए
ईरान युद्ध के संकट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी मुद्रा बचाने की अपील ने सरकारी कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स इस समय 8वें वेतन आयोग से जुड़ी हर खबर पर नजर बनाए हुए हैं। सरकार भी कर्मचारी संगठनों के साथ अहम बैठकें कर रही है। इसमें वेतन, पेंशन और कर्मचारियों से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

लेकिन, इस बीच ईरान युद्ध के संकट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी मुद्रा बचाने की अपील ने कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। अटकलें लग रही हैं कि 8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन पर असर पड़ सकता है।

8वें वेतन आयोग पर क्या है ताजा अपडेट

केंद्र सरकार पहले ही संसद में बता चुकी है कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनर्स के वेतन, भत्तों और पेंशन ढांचे में बदलाव पर काम कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें