CJP Leaders: जंतर-मंतर क्षेत्र में जबरन घुसने के मामले में कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन्हें अब पांच दिन जेल में रहना होगा। जबकि अजिंक्य शिंदे को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है। कल यानी 13 अक्टूबर को सुबह जंतर-मंतर में घुसने पर इन तीनों नेताओं को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस की तरफ से रात 3 बजे गिरफ्तारी दर्शायी गई है। आज सुबह पुलिस स्टेशन में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी हुई और वहां से सीधे जेल भेज दिया गया।
