Credit Cards

Cloudburst in Chamoli: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भीषण तबाही, मलबे में दबे 6 घर, 7 लोग हुए लापता

Chamoli Cloudburst: स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश के साथ आए मलबे ने नंदनगर नगर पंचायत के कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके अलावा कई घर, खेत और खलिहान भी पूरी तरह से तबाह हो गए है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में घरों के बीच संकरी गलियों से कीचड़ वाला पानी और मलबा बहता हुआ देखा जा सकता है

अपडेटेड Sep 18, 2025 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया, 'बुधवार रात चमोली जिले के नंदनगर घाट इलाके में बादल फटने से नुकसान हुआ है

Cloudburst in Chamoli: उत्तराखंड में मानसून का कहर लगातार जारी है। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और फिर लैंडस्लाइड की घटनाओं ने प्रदेश के कई जिलों में लोगों के जीवन को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। इसी क्रम में बुधवार देर रात राज्य के चमोली जिले में बादल फटने की एक और घटना हुई। इस आसमानी आपदा में कम से कम सात लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है।

मलबे में दबे छह घर


स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश के साथ आए मलबे ने नंदनगर नगर पंचायत के कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके अलावा, कई घर, खेत और खलिहान भी पूरी तरह से तबाह हो गए है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में घरों के बीच संकरी गलियों से कीचड़ वाला पानी और मलबा बहता हुआ देखा जा सकता है। घरों की दीवारों और छतों पर कीचड़ बिखरी हुई है, और पानी की तेज धारा घरों में घुसकर संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी

एएनआई से बात करते हुए, चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया, 'बुधवार रात चमोली जिले के नंदनगर घाट इलाके में बादल फटने से नुकसान हुआ है। नंदनगर के कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सात लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है।' क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है, और मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।