Himachal Cloudbursts: हिमाचल प्रदेश में पिछले बुधवार से हो रही मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने कहर बरपाया हुआ है। शिमला, लाहौल और स्पीति जिलों में कई सड़कें बंद हो गई है और पुल बह गए है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में दो नेशनल हाईवे समेत 300 से अधिक सड़कें बंद कर दी गई है।
