देश में सोने की कीमत में गिरावट नजर आ रही है। 30 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव फिसला है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में न तेजी दिखी, न गिरावट। निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।
