Get App

सीएम योगी ने 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरी की दी मंजूरी, पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी सबसे ज्यादा भर्तियां

UP Government Jobs 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों से खाली पड़े सरकारी पदों की पूरी जानकारी मांगी थी। जिसकी जांच और समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने 2026 में लगभग डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्तियों की मंजूरी दे दी है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 9:34 AM
सीएम योगी ने 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरी की दी मंजूरी, पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी सबसे ज्यादा भर्तियां
सीएम योगी ने 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरी की दी मंजूरी, पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी सबसे ज्यादा भर्तियां

UP Government Jobs 2026: योगी सरकार की तरफ से यूपी में नए साल पर बंपर सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों से खाली पड़े सरकारी पदों की पूरी जानकारी मांगी थी। जिसकी जांच और समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने 2026 में लगभग डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्तियों की मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार, बाल विकास और पुष्टाहार समेत कई विभागों में की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक भर्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में होने की संभावना है।

अगर ये प्रस्तावित भर्तियां अगले वर्ष तक पूरी हो गई तो योगी सरकार के नाम सबसे अधिक सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। अपने कार्यकाल के दस वर्षों में कुल दस लाख सरकारी नौकरियां देने वाली यह यूपी की पहली सरकार होगी।

बता दें कि राज्य की योगी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में प्रदेश के युवाओं को अलग-अलग विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। ये सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की गईं।

सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार अगले वर्ष यानी 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50-50 हजार रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगी। इसके साथ ही राजस्व में 20 हजार पदों पर भर्ती करेगी जबकि कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर भी भर्ती करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें