IRS Daughter Murder Update: सीनियर IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस आरोपी राहुल मीणा को अमर कॉलोनी थाने से मेडिकल चेकअप के लिए ले गई है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस कोर्ट से राहुल की रिमांड की मांग करेगी। इस दौरान पुलिस उसे उन सभी जगहों पर ले जाएगी, जहां वह अपराध करने के बाद गया था।
