Get App

Snapdeal की Acevector का धमाल, बल्क डील्स पर सवार निचले स्तर से भागा 8% ऊपर

Acevector Share Price: स्नैपडील (Snapdeal) की पैरेंट कंपनी ऐसवेक्टर के शेयरों ने आज 6 अक्टूबर को निचले स्तर से जोरदार वापसी की। एक कारोबारी दिन पहले यानी लिस्टिंग को एक शेयरहोल्डर ने कंपनी में अपनी होल्डिंग लगभग डबल कर ली तो IDFC First Bank ने अपनी हिस्सेदारी हल्की की। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 11:58 AM
Snapdeal की Acevector का धमाल, बल्क डील्स पर सवार निचले स्तर से भागा 8% ऊपर
स्नैपडील (Snapdela) की ऐसवेक्टर (Acevector) के ₹420 करोड़ के आईपीओ को ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी।

Acevector Share Price: स्नैपडील (Snapdeal) की पैरेंट कंपनी ऐसवेक्टर के शेयरों में लिस्टिंग के दिन धड़ाधड़ बल्क डील्स दिखी। एक तरफ लिस्टिंग से पहले के शेयरहोल्डर ने इसमें अपनी होल्डिंग बढ़ाई तो दूसरी तरफ IDFC First Bank अपनी हिस्सेदारी हल्की की। इसका असर आज शेयरों की चाल पर दिखा और डेढ़ फीसदी टूटने के बाद इसने 8% की रिकवरी की। हालांकि आईपीओ निवेशक अब भी घाटे में है। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹32 के भाव पर जारी हुए थे और आज बीएसई पर इसका 20% का अपर सर्किट ₹31.32 था। फिलहाल बीएसई पर यह 1.00% की बढ़त के साथ ₹26.36 पर है। शुरुआती कारोबार में यह 1.49% टूटकर ₹25.71 तक आ गया था जिससे यह 8.01% उछलकर ₹27.77 तक पहुंच गया।

लिस्टिंग के दिन किसने खरीदे Snapdeal की Acevector के बल्क में शेयर

एनएसई पर मौजूद बल्क डील्स के आंकड़ों के मुताबिक नेगन कैपिटल सर्विसेज ने लिस्टिंग के दिन इसके 1,18,56,282 इक्विटी शेयर (2.17% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹25.12 के भाव पर ₹29.78 करोड़ में खरीदे। नेगन कैपिटल सर्विसेज के फंड नेगन अनडिस्कवर्ड वैल्यू फंड के पास लिस्टिंग से पहले ही कंपनी में 2.3% हिस्सेदारी थी यानी इस नई खरीद के बाद फंड की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 4.47% हो गई है।

दूसरी तरफ लीडिंग लाइट फंड वीसीसी-द विंटेज ने कंपनी के 50,26,117 शेयर ₹25.09 के भाव पर ₹12.61 करोड़ में बेच दिए। इसके अलावा नेक्टा ब्लूम वीसीसी ने नेक्टा ब्लूम वन और रीगल फंड के जरिए 30,42,124-30,42,124 शेयर ₹8.61 करोड़ में तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 35,32,699 शेयर ₹10 करोड़ में प्रति शेयर ₹28.32 के भाव पर बेचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें