Kerala Election 2026: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Kerala Assembly Election 2026: बता दें कि, चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, केरल में विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। राज्य के सभी 140 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 7:12 PM
Story continues below Advertisement
Kerala Assembly Election 2026: केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है।

Kerala Assembly Election 2026: केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के दो दिन बाद ही कांग्रेस ने केरल के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट में 55 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीशन को पारावूर से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने जारी के पहली लिस्ट

इस लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन को वट्टीयूरकाउ से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर से टिकट दिया गया हैय़पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओमन को पुथुपल्ली से टिकट दिया गया है। वह वर्तमान में यहां से विधायक हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को ही केरल के लिए इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी। केरल की सभी 140 सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा।


बता दें कि इससे पहले सोमवार को BJP ने केरल विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि, चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक,  केरल में विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। राज्य के सभी 140 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।