कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं। लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया नाज़िरा सीट से मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा पार्टी ने सिलचर से अभिजीत पॉल, माजुली से इंद्रनील पेगु और दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को भी उम्मीदवार बनाया है।
