Bhupen Borah: असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत ही बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार (22 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। बोरा ने असम के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। BJP की असम इकाई के मुख्यालय 'वाजपेयी भवन' में आयोजित एक समारोह के दौरान बोरा BJP के सदस्य बन गए।
