Get App

Congress: 'उधर जवान शहीद हुए और यहां गलबहियां चल रही', बीजेपी नेताओं के चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर कांग्रेस ने बोला हमला

Congress Slams BJP: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर कड़े सवाल उठाए है। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि चीन लद्दाख में भारतीय जमीन पर कब्जा जमाए बैठा है और अरुणाचल प्रदेश में गांव बसा रहा है, ऐसे में बीजेपी का उनसे मिलना देशद्रोह जैसा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 12:45 PM
Congress: 'उधर जवान शहीद हुए और यहां गलबहियां चल रही', बीजेपी नेताओं के चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर कांग्रेस ने बोला हमला
इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है

Congress: भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच देश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार, 12 जनवरी को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय का दौरा किया। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है, जिसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच 'जुबानी जंग' शुरू हो गई है।

बीजेपी और CPC की क्यों हुई मुलाकात

चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व CPC की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप-मंत्री सन हैयान (Sun Haiyan) ने किया। उनके साथ चीनी राजदूत जू फेइहोंग भी मौजूद थे। बीजेपी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने दोनों पार्टियों के बीच संचार बढ़ाने और आपसी संवाद को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। गौरतलब है कि गलवन संघर्ष (2020) के बाद यह इस स्तर की पहली औपचारिक मुलाकात है।

'जवान शहीद हुए और यहां गलबहियां चल रही'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें