Get App

'गरिमा बनाए रखें...', संजय कपूर की पत्नी और बहन के विवाद पर कोर्ट सख्त; सार्वजनिक बयानबाजी पर लगाई रोक

Sunjay Kapur Case: प्रिया कपूर ने अपनी याचिका में दावा किया है कि संजय कपूर की मृत्यु के कुछ ही दिनों बाद मंधिरा ने उन्हें सामाजिक रूप से बदनाम करने के लिए एक संगठित अभियान शुरू कर दिया। याचिका के अनुसार, प्रिया पर बेईमानी, संपत्ति छुपाने और अवैध रूप से कंपनी पर नियंत्रण करने जैसे झूठे आरोप लगाए गए

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 8:50 PM
'गरिमा बनाए रखें...', संजय कपूर की पत्नी और बहन के विवाद पर कोर्ट सख्त; सार्वजनिक बयानबाजी पर लगाई रोक
जून 2025 में इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान संजय कपूर का निधन हो गया था

Sunjay Kapur Case: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार में छिड़ा कानूनी विवाद का मामला दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को हाई कोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और उनकी बहन मंधिरा कपूर स्मिथ को एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करने से बचने का आदेश दिया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को नसीहत दी कि पारिवारिक और मानहानि के विवादों में गरिमा और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।

क्या है पूरा विवाद?

जून 2025 में इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान संजय कपूर का निधन हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मधुमक्खी के काटने से हुई एलर्जी के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके निधन के बाद से ही संपत्ति और विरासत को लेकर परिवार में खींचतान शुरू हो गई। संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा पर आरोप लगाया है कि वे उनके खिलाफ सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और इंटरव्यू के जरिए बदनाम करने वाला अभियान चला रही हैं।

कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें