पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा CRPF जवान पर बड़ा खुलासा, आतंकी हमले से पहले पहलगाम में था पोस्टेड

CRPF Jawan : गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सीआरपीएफ के ज‍िस जवान को पाक‍िस्‍तान के ल‍िए जासूसी करने के आरोप में ग‍िरफ्तार क‍िया गया है, वह पहले पहलगाम रीजन में ही पोस्‍टेड था। पहलगाम में आतंकी हमले से सिर्फ 5 द‍िन पहले ही उसे दूसरे रीजन में ट्रांसफर क‍िया गया था

अपडेटेड May 26, 2025 पर 10:39 PM
Story continues below Advertisement
गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

CRPF Jawan : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुके जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क में देश की रक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे एक जवान को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेजों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंटों के साथ शेयर किया। CRPF के इस जवान के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस जवान को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है और फिलहाल नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी की कस्टडी में है।

पहलगाम में थी तैनाती

वहीं गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सीआरपीएफ के ज‍िस जवान को पाक‍िस्‍तान के ल‍िए जासूसी करने के आरोप में ग‍िरफ्तार क‍िया गया है, वह पहले पहलगाम रीजन में ही पोस्‍टेड था। पहलगाम में आतंकी हमले से सिर्फ 5 द‍िन पहले ही उसे दूसरे रीजन में ट्रांसफर क‍िया गया था। इससे पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े तार खोजने में एजेंसियों को बड़ी मदद मिलने की उम्‍मीद है।


116वीं बटालियन में तैनात है जवान

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन में एएसआई (सहायक उप-निरीक्षक) के पद पर तैनात मोती राम जाट को 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से छह दिन पहले ही वहां से दूसरी जगह भेज दिया गया था। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने दिल्ली में मोती राम जाट को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वह कई तरीकों से पाकिस्तानी अधिकारियों से पैसे ले रहा था। फिलहाल एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है।

NIA की कस्टडी में है आरोपी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सीआरपीएफ जवान तो 6 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जासूसी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो हफ्तों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उत्तर भारत में पाकिस्तान समर्थित एक जासूसी नेटवर्क सक्रिय है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।