Cyber Fraud: बैंक कर्मचारी, हेल्थ इंश्योरेंस और किस्त... साइबर ठगों ने हापुड़ के साजिद को लगाया 1 लाख रुपए से ज्यादा का चूना!

Cyber Fraud : हापुड़ रोड स्थित जाकिर कॉलोनी के रहने वाले साजिद अली के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 23 मई को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस एक्टिव है और इसकी किस्त 23,999 रुपये है

अपडेटेड May 28, 2025 पर 6:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cyber Fraud : लोगों को शिकार बनाने के लिए साइबर ठग किसी भी हद तक भी जा रहे हैं।

Cyber Fraud : ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल्स, सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध आजकल डिजिटल समय में तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को शिकार बनाने के लिए साइबर ठग किसी भी हद तक भी जा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां एक व्यक्ति के अकाउंट से हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर साइबर ठगों ने एक लाख से ज्यादा की रकम गायब कर दिया।

हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी

बता दें कि हापुड़ रोड स्थित जाकिर कॉलोनी के रहने वाले साजिद अली के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 23 मई को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस एक्टिव है और इसकी किस्त 23,999 रुपये है। साजिद ने इंश्योरेंस न लेने की बात कही तो कॉलर ने किश्त कैंसिल कराने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया करने को कहा। इसी दौरान तीन बार में कुल 1.10 लाख रुपये साजिद के खाते से निकाल लिए गए। ठगी की शिकायत साइबर थाने में दर्ज की गई है।


इस तरह ठगों ने बनाया अपना शिकार

जब साजिद ने कॉल करने वाले से कहा कि वह बैंक जाकर ही किस्त रद्द कराना चाहता है, तो उसने नियमों का हवाला देते हुए यह प्रक्रिया ऑनलाइन करने की बात कही। इसके लिए उसने साजिद को एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही साजिद ने वह ऐप खोला, उसका फोन हैक हो गया। कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और फिर उसे 41,243 रुपये कटने का मैसेज मिला।

रुपये कटने के बाद साजिद ने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग सकी। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ साइबर क्राइम थाने पहुंचा। तब तक उसके खाते से कुल 1.10 लाख रुपये निकल चुके थे। पुलिस ने तुरंत उसका बैंक खाता सीज कर दिया और जिन खातों में पैसे भेजे गए थे, उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।