Cyclone Akvan Landfall : गोपालपुर तट से टकरा रहा अकवन, 90 Kmph की रफ्तार से चल रही आंधी, 3 लाख लोग शेल्टर में, 69 ट्रेनें ठप

अकवन का लैंडफॉल शुरू हो गया है. ये गोपालपुर के पास तट पार करेगा. हवा 70-80 Kmph, झोंके 90 Kmph तक होंगे. भुवनेश्वर में रात से ही भारी बारिश हो रही है. 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है, 423 टीमें तैनात हैं. 69 ट्रेनें रद्द/रीशेड्यूल हुईं. गोपालपुर में GD-10 सिग्नल है. 0.5-1 मीटर Storm Surge का खतरा है. आंध्र-ओडिशा में Red Alert है. झारखंड-बंगाल-छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होगी.

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 9:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोपालपुर तट से टकरा रहा अकवन, 90 Kmph की आंधी, 3 लाख लोग शेल्टर में

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान अकवन अब तट से टकरा रहा है. IMD के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से ही इसका लैंडफॉल प्रोसेस शुरू हो गया है. तूफान के बाहरी बादल पहले ही जमीन पर पहुंच गए हैं और अब इसका केंद्र गोपालपुर के पास से तट पार करेगा.

गुरुवार रात तक ये Severe Cyclonic Storm था, लेकिन शुक्रवार सुबह तक ये कमजोर होकर Cyclonic Storm बन गया. शुक्रवार सुबह 02:30 बजे ये गोपालपुर से 170 Km दक्षिण में था और 21 Kmph की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा था ।

कहां होगा लैंडफॉल, कितनी तेज चलेगी हवा?

IMD के मुताबिक, अकवन शुक्रवार सुबह से दोपहर के बीच नरसापुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के बिल्कुल पास तट को पार करेगा.


इस दौरान हवा की रफ्तार 70-80 Kmph रहेगी, झोंके 90 Kmph तक जा सकते हैं.

IMD के DG मृत्युंजय महापात्र ने बताया, "तूफान की आंख गोपालपुर के पास से गुजरेगी. आंध्र तट पर 90-100 Kmph तक हवा चल सकती है, जबकि ओडिशा में 70-80 Kmph रहेगी."

लैंडफॉल की पूरी प्रक्रिया में 7 से 8 घंटे लग सकते हैं ।

भुवनेश्वर में रात 1 बजे से ही तबाही जैसी बारिश 

भुवनेश्वर में रात 1 बजे से ही तेज बारिश और तेज हवा शुरू हो गई थी. गोपालपुर तट पर समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. अगले 6 घंटे में 18 जिलों में फ्लैश फ्लड और जलभराव का अलर्ट है.

समंदर में 14 मीटर ऊंची लहरें, Storm Surge का खतरा ।

IMD ने कहा है कि लैंडफॉल के समय 0.5 से 1 मीटर ऊंचा Storm Surge आ सकता है, जिससे गंजम और पुरी के निचले इलाकों में पानी भर सकता है.समंदर में लहरें 9 से 14 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं।

CM मोहन चरण माझी रात 11 बजे से 1:30 बजे तक कंट्रोल रूम में बैठकर खुद हालात पर नजर रखते रहे ।.

पोर्ट्स पर Great Danger Signal

Gopalpur Port - GD-10 (Great Danger Signal 10) Paradip Port - GD-9Dhamra Port - LC-33 लाख लोग सुरक्षित, 423 टीमें मैदान में ।

ओडिशा सरकार ने 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. 9,299 साइक्लोन शेल्टर तैयार किए गए हैं. 423 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं ।.

69 ट्रेनें रद्द / लेट  East Coast Railway - 41 ट्रेनें रद्द, 29 रीशेड्यूल South Eastern Railway  28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, ज्यादातर पुरी जाने वाली ।

कुल 69 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.आंध्र-ओडिशा में Red Alert

आंध्र में श्रीकाकुलम और विजयनगरम में Red Alert, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीतारामराजू, अनकापल्ली में Orange Alert है. यहां 20 Cm से ज्यादा बारिश हो सकती है ।.

ओडिशा में बालासोर और मयूरभंज में Red Warning है, जहां 200-300 mm बारिश का अनुमान है. गजपति, गंजम, भद्रक, जाजपुर, कटक, पुरी, खुर्दा में भी भारी से बहुत भारी बारिश होगी.झारखंड-बंगाल-छत्तीसगढ़ में भी असर

तूफान का असर सिर्फ तट तक नहीं रहेगा. झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है.मोबाइल नेटवर्क के लिए ICR चालू ।

तूफान के दौरान नेटवर्क बना रहे, इसके लिए Telecom Department ने Intra Circle Roaming (ICR) चालू कर दिया है, ताकि किसी भी कंपनी के नेटवर्क से कॉल हो सके।.

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।