यूपी में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर हाई अलर्ट, आंधी-बारिश और बिजली गिरने की दी गई चेतावनी

यूपी में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर दिखना शुरू हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, काशी समेत 75 शहरों में सुबह से बारिश हुई वहीं घने बादल बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश यानी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

यूपी में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' असर आज यानी गुरुवार सुबह लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, काशी समेत 20 ज्यादा शहरों में देखने को मिला है। सुबह से बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। अयोध्या में सुबह हवाओं के साथ हल्की बूंदा बांदी भी हुई है। वहीं सहारनपुर में आकाशी बिजली बड़ी मस्जिद की मीनार पर गिर गई है।। तेज धमाके के साथ मीनार का एक हिस्सा टूट गया, जिससे आसपास लोगों हरे सहमे दिखे।

वहीं बलिया में भी कुछ समय के लिए तेज बारिश हुई। प्रतापगढ़ में पुलिस लगातार माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील कर रही है। वहीं बेमौसम बरसात से धान की फसलों को काफी नुकसान होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश यानी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि बाकी जिलों में हल्की बारिश, बिजली और तेज हवा चलने का उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान अर्णब पिछले 6 घंट के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए 29 अक्टूबर को सुबह 0530 बजे दक्षिण छत्तीसगढ़ तथा इससे लगे दक्षिण ओडिशा के ऊपर कमजोर होकर अवदाब में बदल गया। इसके बाद सुबह 08:30 बजे यह 19.4° उत्तरी अक्षांश और 81.9° पूर्वी देश के निकट संकेंद्रित था। इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए आज शाम तक दाब क्षेत्र में कमजोर होने की प्रबल संभावना है।


उक्त मौसम तंत्र की पश्चिमी विक्षोभ के साथ संभावित प्रतिक्रिया के दृष्टिगत 29-30 अक्टूबर के दौरान प्रदेश में गरज के साथ बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। बेमौसम बारिश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में 5-8°C की उल्लेखनीय गिरावट सम्भावित है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।