Get App

Delhi: मंगोलपुरी में जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, चार लोग घायल

Delhi : फायर अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में आग और हालात पर काबू पा लिया गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में कम से कम चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना दोपहर 1.15 बजे मिली और तुरंत एक फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 5:52 PM
Delhi:  मंगोलपुरी में जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, चार लोग घायल
Delhi : मंगोलपुरी में सिलेंडर फटने की घटना में चार लोग घायल हो गए

रविवार को दिल्ली के आउटर इलाके मंगोलपुरी में सिलेंडर फटने की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे मिली। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।

फायर अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में आग और हालात पर काबू पा लिया गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में कम से कम चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना दोपहर 1.15 बजे मिली और तुरंत एक फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने कहा, "आग को 15 मिनट में पूरी तरह बुझा दिया गया। हमारी टीमों ने घर से मामूली रूप से घायल चार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।"

इससे पहले, दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। मौके पर कम से कम 19 फायर इंजन भेजे गए। किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन बैंक्वेट हॉल जल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें