Datia Bypoll Result 2026: दतिया में कांटे की टक्कर, 5वें राउंड बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह मामूली बढ़त से आगे

Datia Bypoll Result 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का फैसला आज यानी सोमवार, 3 अगस्त को होना है। वहीं, इससे पहले 30 जुलाई को हुए मतदान में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 12:40 PM
दतिया उपचुनाव परिणाम में आशुतोष तिवारी और घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

Datia Bypoll Result 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का फैसला आज यानी 3 अगस्त को होना है। ऐसे में प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा तेज कर दिया है। हालांकि, असली तस्वीर मतगणना पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी। बता दें कि दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, और इसी सीट के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है।

फिलहाल, वोटों की गिनती के 5वें राउंड के बाद, दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 21047 वोटों के साथ आगे हैं। जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी 20739 वोट से पिछे चल रह हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह पर मामूली बढ़त बनाई हुई है। अब तक गिनती के 15 राउंड में से तीन राउंड पूरे हो चुके हैं, जिनमें तिवारी मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं।


CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तिवारी को 12,515 वोट मिले हैं, जबकि सिंह को 12,376 वोट मिले हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।