Get App

Davos 2026: एन चंद्रशेखरन, सलिल पारेख और ये 5 भारतीय सीईओ ट्रंप के रिस्पेशन में होंगे शामिल

दावोस में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बिजनेस लीडर्स मौजूद हैं। इस बार इंडिया का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल दावोस में मौजूद है। इसमें कई केंद्रीय मंत्री, राज्यों के प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 8:22 PM
Davos 2026: एन चंद्रशेखरन, सलिल पारेख और ये 5 भारतीय सीईओ ट्रंप के रिस्पेशन में होंगे शामिल
इस बार तमिलनाडु का प्रतिनिधिमंडल राज्य में विधानसभा चुनावों की वजह से दावोस नहीं गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 21 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के दौरान दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे। वह इस दौरान अमेरिका की पॉलिसी और प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा करेंगे। दावोस में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बिजनेस लीडर्स मौजूद हैं।

ट्रंप के इस रिसेप्शन में भारतीय कंपनियों के सीईओ का भी एक प्रतिनिधिमंडल होगा। इससे ग्लोबल कॉर्पोरेट स्तर पर होने वाली बातचीत में भारत के बढ़ते महत्व का पता चलता है। इस आयोजन में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, विप्रो के सीईओ श्रीनी पालिया, इंफोसिस के सीईओ सलिल एस पारेख, महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप चीफ एग्जिक्यूटिव अनीश शाह, बजाज फिनसर्व के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बजाज, जुबिलेंट भरतिया ग्रुप के फाउंडर हरि एस भरतिया शामिल होंगे।

इस बार इंडिया का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल दावोस में मौजूद है। इसमें कई केंद्रीय मंत्री, राज्यों के प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हैं। असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल के प्रतिनिधि दावोस पहुंच चुके हैं। इस बार तमिलनाडु का प्रतिनिधिमंडल राज्य में विधानसभा चुनावों की वजह से दावोस नहीं गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें