Get App

‘सूर्यकुमार मैसेज करते थे’ बयान पर खुशी के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस पर 100 करोड़ का मानहानि

Khushi Mukherjee : शिकायत में कहा गया है कि खुशी मुखर्जी के दावे झूठे हैं और इससे किसी की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस केस के बाद एक्ट्रेस की कानूनी परेशानियां बढ़ गई हैं और मामला अब जांच के दायरे में है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए भारतीय क्रिकेटर सूर्य यादव कुमार को लेकर मानहानिकारक बयान दिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 9:12 PM
‘सूर्यकुमार मैसेज करते थे’ बयान पर खुशी के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस पर 100 करोड़ का मानहानि
एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने एक बयान की वजह से मुश्किल में फंस गई हैं।

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने एक बयान की वजह से मुश्किल में फंस गई हैं। भारत के T20I कप्तान सूर्य यादव कुमार को लेकर की गई उनकी टिप्पणी अब विवाद का कारण बन गई है। एक सोशल इवेंट में पैपराज़ी से बात करते हुए खुशी मुखर्जी ने कहा था कि स्टार क्रिकेटर उन्हें “बहुत मैसेज करते थे।” इस बयान के बाद मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने 13 जनवरी को खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया है। मुंबई निवासी फैज़ान अंसारी ने गाजीपुर पुलिल स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

की गई थी ये  शिकायत 

शिकायत में कहा गया है कि खुशी मुखर्जी के दावे झूठे हैं और इससे किसी की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस केस के बाद एक्ट्रेस की कानूनी परेशानियां बढ़ गई हैं और मामला अब जांच के दायरे में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें