'I Love You Mummy Papa', NEET-UG री-एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या! पिता लड़ चुके हैं कारगिल युद्ध

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को घटना का पता तब चला जब रिया की मां उन्हें दोपहर के खाने के लिए बुलाने गईं, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने रिया के पिता को बुलाया। परिवार ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो रिया फंदे से लटकी हुई मिलीं

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 4:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NEET-UG री-एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, पिता लड़ चुके हैं कारगिल युद्ध

उत्तराखंड के देहरादून में NEET-UG री-एग्जाम की तैयारी कर रही 23 साल की युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रिया कुमारी थापा के रूप में हुई है, जो 1999 के कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके एक पूर्व सैनिक की बेटी थीं।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को घटना का पता तब चला जब रिया की मां उन्हें दोपहर के खाने के लिए बुलाने गईं, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने रिया के पिता को बुलाया। परिवार ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो रिया फंदे से लटकी हुई मिलीं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। नोट में रिया ने लिखा था, “आई लव यू मम्मी-पापा। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए।”


सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिया ने अपने नोट में पिता के प्रति प्यार जताया और साफ लिखा कि उनकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने खुद को ही अपनी असफलता का कारण बताया था।

सीनियर पुलिस अफसर अंकित कंडारी ने बताया कि थापा आम तौर पर देर रात तक पढ़ाई करती थी और इसलिए अक्सर दिन में देर से उठती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि वह खुद को लेकर हीन भावना और निराशा से जूझ रही थीं।

NEET री-एग्जाम की कर रही थीं तैयारी

पुलिस का कहना है कि पढ़ाई में सफलता न मिलने की निराशा ही इस कदम की मुख्य वजह हो सकती है। रिया 21 जून को होने वाली NEET-UG री-एग्जाम की तैयारी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि वह पहली बार में मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर पाई थीं।

हालांकि, रिया पढ़ाई में बेहद होनहार थीं। उन्होंने 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल में टॉप किया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

'लीक नहीं रुकेंगे, बस दूसरे एप्स पर शिफ्ट हो जाएंगे...'; भारत में Telegram बैन होने पर बोले CEO पावेल डुरोव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।