Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर प्रदूषण लेवल के लिए माफ़ी मांगी है। लेकिन सिरसा ने पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को यह समस्या विरासत में देने का आरोप लगाया। सिरसा ने यह भी कहा कि 10 महीने की सरकार के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को कम करना नामुमकिन है। लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में BJP सरकार ने इसे कंट्रोल में रखने के लिए बेहतर काम किया है।
