Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 345 तक पहुंचा, शनिवार तक स्थिति और खराब होने की आशंका

Delhi AQI Today: शुक्रवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। इससे पहले बृहस्पतिवार को AQI 343 दर्ज किया गया था।

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 345 तक पहुंचा, शनिवार तक स्थिति और खराब होने की आशंका

Delhi AQI Today: शुक्रवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। इससे पहले बृहस्पतिवार को AQI 343 दर्ज किया गया था। वहीं, CPCB का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में रहेगी और रविवार तक इसके गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में AQI काफी ज्यादा है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 331, आनंद विहार में 354, अशोक विहार में 367, आया नगर में 305, बवाना में 363, बुराड़ी में 325, और चांदनी चौक इलाके में 370 AQI दर्ज किया गया है।

जबकि, DTU इलाके में AQI 332, द्वारका सेक्टर-8 में 369, IGI एयरपोर्ट T3 में 280, ITO में 362, जहांगीरपुरी में 385, लोधी रोड में 323, मुंडका में 383, नजफगढ़ में 289, नरेला में 332, पंजाबी बाग में 370, आरकेपुरम में 374, रोहिणी में 374, सोनिया विहार में 368, विवेक विहार में 386 और वजीरपुर में 374 दर्ज किया गया है।


सांस संबंधी बीमारियों का बढ़ा खतरा

प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बुजुर्ग और बच्चे इस स्थिति से विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। सांस संबंधी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

बता दें कि खराब होती वायु गुणवत्ता के साथ-साथ शहर के कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिन के दौरान आसमान अधिकतर साफ रहने की संभावना है, शाम होते-होते आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। आईएमडी ने कहा कि सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Delhi weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर, तापमान 2.3 डिग्री तक गिरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।