Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI पहुंचा 226, राजधानी के कई इलाके ‘खराब’ श्रेणी में

Delhi Air Quality: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ। सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 226 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। जबकि गुरुवार को AQI 241 दर्ज किए गया।

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 9:21 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI पहुंचा 226

Delhi Air Quality: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ। सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 226 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। जबकि गुरुवार को AQI 241 दर्ज किए गया। यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स की तुलना में इसमें सुधार हुआ है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके आज सुबह भी 'खराब' श्रेणी में बने रहे और उन पर कोहरे की हल्की परत छाई रही।

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार (261), अशोक विहार (259), चांदनी चौक (240), द्वारका सेक्टर 8 (273), आरके पुरम (271) और ओखला फेज 2 (262) सहित कई इलाके 'खराब' श्रेणी में रहे।

इसके अलावा, DTU (228), बवाना (266), सोनिया विहार (262), रोहिणी (268), और शादीपुर (280) भी 'खराब' श्रेणी में रहे।


औद्योगिक क्षेत्रों की तुलना में IGI T3 (148), मथुरा रोड (183), पूसा (190), नॉर्थ कैंपस (202) और लोधी रोड (157) में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी बेहतर दर्ज किया गया।

AQI का वर्गीकरण

AQI वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच का स्तर 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

इस सुधार के बावजूद, शहर के कुछ हिस्सों में धुंध की एक पतली परत बनी हुई है और कुल वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

गुरुवार को इससे पहले राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' दर्ज की गई, जिनमें आनंद विहार (332), बावना (306), अशोक विहार (320), द्वारका सेक्टर 8 (328), आरके पुरम (314), रोहिणी (322) और पटपड़गंज (307) शामिल हैं।

हालांकि, शहर के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता अन्य इलाकों की तुलना में बेहतर थी। उदाहरण के लिए, आया नगर में AQI 214 दर्ज किया गया, चांदनी चौक (218) और सोनिया विहार (299) में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ, हालांकि ये स्तर अभी भी 'खराब' श्रेणी में आते हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: West Bengal Assembly Elections 2026: कांग्रेस बंगाल की सभी 294 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव, पार्टी ने लिया फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।