Delhi AQI: दिल्ली में 'कोल्ड वेव' और 'जहरीली हवा' का डबल अटैक, AQI 300 के पार; IMD ने जारी किया घने कोहरे का येलो अलर्ट

Delhi Air Quality: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदूषण बढ़ने के दो मुख्य कारण तापमान में गिरावट और हवा की धीमी गति है। तापमान गिरने के कारण ठंडी हवा भारी हो जाती है और जमीन के करीब बैठ जाती है। यह हवा धूल-धुएं के कणों PM2.5 और PM10 को ऊपर नहीं जाने देती, जिससे शहर के ऊपर प्रदूषण की एक मोटी चादर बन जाती है

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 293 दर्ज किया गया, लेकिन कई इलाकों में यह 350 के करीब पहुंच गया है

Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत इस समय ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है, तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता लगातार 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणी के बीच झूल रही है। आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 293 दर्ज किया गया, लेकिन कई इलाकों में यह 350 के करीब पहुंच गया है, जिससे स्वस्थ लोगों के लिए भी सांस लेना दूभर हो रहा है।

प्रदूषण के प्रमुख हॉटस्पॉट्स

दिल्ली के कुछ इलाकों में स्थिति काफी चिंताजनक है। आज सुबह दर्ज किए गए प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:


चांदनी चौक: 395- बहुत खराब

नेहरू नगर: 346- बहुत खराब

पूसा: 345- बहुत खराब

मुंडका: 339- बहुत खराब

डॉ. करणी सिंह रेंज: 331- बहुत खराब

दमघोंटू हवा के पीछे क्या है वजह?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदूषण बढ़ने के दो मुख्य कारण तापमान में गिरावट और हवा की धीमी गति है। तापमान गिरने के कारण ठंडी हवा भारी हो जाती है और जमीन के करीब बैठ जाती है। यह हवा धूल और धुएं के कणों (PM2.5 और PM10) को ऊपर नहीं जाने देती, जिससे शहर के ऊपर प्रदूषण की एक मोटी चादर बन जाती है। वहीं उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कम होने से प्रदूषक एक जगह जमा हो गए है और उनका बिखराव नहीं हो पा रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

IMD ने दिल्ली के लिए आगामी 48 घंटों की चेतावनी जारी की है। विजिबिलिटी काफी कम रहने का अनुमान है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को सुबह के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

क्या करें, क्या न करें?

  • मास्क का प्रयोग: बाहर निकलते समय N-95 मास्क जरूर पहनें।
  • आउटडोर एक्टिविटी: सुबह और शाम के समय पार्क में टहलने या भारी एक्सरसाइज करने से बचें।
  • हाइड्रेशन: शरीर में टॉक्सिन्स को कम करने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • वायु शोधक: संभव हो तो घरों के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।