IndiGo flights: दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से सोमवार को कहा गया कि इंडिगो की उड़ानों में देरी जारी रह सकती है और यात्रियों को सलाह दी कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। ANI के मुताबिक, रविवार को इंडिगो की कम से कम 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयरलाइन ने कहा कि वह 10 दिसंबर तक अपने नेटवर्क को स्थिर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसिल और देरी के बारे में आपको जो भी नई जानकारी चाहिए, वह यहां दी गई है-
बयान में कहा गया है, "हमारी टीमें व्यवधानों को कम करने और एक सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। मेडिकल हेल्प या फिर अन्य किसी सहायता के लिए, कृपया सूचना डेस्क पर जाएं जहां हमारा ऑन-ग्राउंड स्टाफ मदद के लिए तैयार है।"
5. रविवार को जारी एक बयान में, इंडिगो ने कहा कि उसे 10 दिसंबर तक परिचालन स्थिर होने की उम्मीद है। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने घोषणा की कि एयरलाइन हाल की रुकावटों से उबर रही है और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के चलते हुई भारी संख्या में कैंसिलेशन और देरी को देखते हुए लगभग 1,650 उड़ानें संचालित करने का लक्ष्य है। ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।
6. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकि बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और देरी के कारण पूरे भारत में यात्रियों में निराशा फैल गई है।
7.नोटिस में रेगुलेटर ने कहा कि एयरलाइन की प्लानिंग, निगरानी और संसाधन प्रबंधन में बड़ी लापरवाही देखने को मिली, जिसके कारण इतनी गंभीर सर्विस बाधाएं पैदा हुईं।
एविएशन रेगुलेटर ने यह भी कहा कि व्यवधान का "प्राथमिक कारण" इंडिगो द्वारा नए उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) नियमों के तहत संशोधित स्टाफिंग, ड्यूटी-टाइम और रोस्टरिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए "पर्याप्त व्यवस्था" करने में विफलता थी।
रेगुलेटर ने यात्री देखभाल में खामियों की ओर भी इशारा किया और कहा कि इंडिगो ने कैंसिलेशन, देरी या बोर्डिंग से इनकार से प्रभावित यात्रियों को अनिवार्य सुविधाएं या जानकारी प्रदान नहीं की, जो यात्री-अधिकार नियमों का उल्लंघन है।