दिल्ली में प्रदूषण की चादर बरकरार, सुबह-सुबह दिल्ली की हवा ने फिर डराया, AQI 220, DTU में 304 !

Delhi AQI: दिल्ली में शुक्रवार सुबह AQI 220 दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में है। DTU में AQI 304 तक पहुंच गया। नॉर्थ कैंपस, घोघा और ITO में भी प्रदूषण ज्यादा है। हवा की रफ्तार शून्य रहने से प्रदूषण जम गया है।

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 8:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में सुबह धुंध और प्रदूषण की चादर छाई रही, DTU में AQI 304 तक पहुंचा।

Delhi AQI: दिल्ली वालों को शुक्रवार सुबह हल्की राहत मिली, लेकिन हवा अभी साफ नहीं हुई। राजधानी का औसत AQI 220 पर अटका है। DTU में तो 304 तक पहुंच गया, यानी सांस लेना अब भी भारी। एक दिन पहले यही आंकड़ा 226 था। यानी सिर्फ 6 अंकों की राहत मिली है।

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर औसत से कहीं ज्यादा बना हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुबह के समय हवा की रफ्तार कम रहने से प्रदूषक कण जमीन के करीब ही टिके रहे, जिससे लोगों को राहत महसूस नहीं हुई।

DTU की हवा सबसे जहरीली


दिल्ली में हर इलाका एक जैसा नहीं है। कहीं हवा बहुत खराब है, तो कहीं थोड़ी राहत है। सबसे बुरा हाल DTU का रहा, जहां AQI 304 तक पहुंच गया।

  • नॉर्थ कैंपस: 291
  • घोघा: 289
  • मथुरा रोड: 288
  • ITO: 286

56 जगहों से आई एक ही खबर - हवा खराब है

दिल्ली के 59 में से 56 स्टेशनों से आंकड़े मिले। इनमें 36 जगह हवा खराब, 19 जगह मध्यम और 1 जगह बहुत खराब रही। 44 स्टेशनों पर सबसे बड़ा विलेन PM2.5 निकला। ये इतने छोटे कण होते हैं कि सांस के साथ सीधे फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। सुबह 6 बजे दिल्ली में हवा की रफ्तार जीरो रही। हवा चली ही नहीं, तो धुआं-धूल वहीं जम गई। अर्ली वार्निंग सिस्टम ने भी दिल्ली की हवा को खराब ही बताया है।

AQI घटाने के लिए प्रशासन का प्लान

प्रदूषण काबू करने के लिए दिल्ली में GRAP का स्टेज-1 लागू है। इसके तहत सड़कों की सफाई, धूल पर कंट्रोल और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर सख्ती की जा रही है।

220 AQI मतलब क्या?

  • 0-50: अच्छी
  • 51-100: ठीक-ठाक
  • 101-200: मध्यम
  • 201-300: खराब
  • 301-400: बहुत खराब
  • 401-500: गंभीर

दिल्ली का 220 मतलब खराब, और DTU का 304 मतलब बहुत खराब।

दिल्ली की अभी की हालत देखकर यही कहा जा सकता है कि खतरा पूरी तरह टला नहीं है। AQI में मामूली सुधार जरूर आया है, लेकिन हवा अब भी खराब श्रेणी में है। ऐसे में दिल्ली वालों को एहतियात बरतनी पड़ेगी। बिना जरूरत बाहर निकलने से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें और अपने इलाके का AQI देखते रहें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।