Get App

VIDEO: 'एक महीने में हिंदी सीखो वरना...', दिल्ली की बीजेपी पार्षद ने अफ्रीकी फुटबॉल कोच को पार्क में सरेआम धमकाया

Delhi BJP Councillor: वायरल वीडियो में बीजेपी पार्षद रेनू चौधरी स्थानीय लोगों और बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे अफ्रीकी कोच के सामने बेहद आक्रामक लहजे में बात कर रही हैं। वे चिल्लाते हुए कह रही हैं, 'तुम मेरी बात के लिए सीरियस हो ही नहीं, सुनकर भी राजी नहीं हो। क्यों नहीं सीखी हिंदी?

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 1:50 PM
VIDEO: 'एक महीने में हिंदी सीखो वरना...', दिल्ली की बीजेपी पार्षद ने अफ्रीकी फुटबॉल कोच को पार्क में सरेआम धमकाया
पार्षद ने कोच को अल्टीमेटम देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर एक महीने में हिंदी नहीं सीखी, तो उनसे पार्क छीन लिया जाएगा

Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वीडियो में पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज (वार्ड नंबर- 197) से बीजेपी पार्षद रेनू चौधरी एक सार्वजनिक पार्क में एक विदेशी फुटबॉल कोच को सरेआम धमकाती और उन पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। विवाद की वजह यह है कि भारत में रहने के बावजूद उस विदेशी नागरिक ने अब तक हिंदी भाषा नहीं सीखी। पार्षद ने कोच को अल्टीमेटम देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर एक महीने में हिंदी नहीं सीखी, तो उनसे पार्क छीन लिया जाएगा।

'यहां का पैसा खा रहे हो, तो हिंदी बोलो'

वायरल वीडियो में रेनू चौधरी स्थानीय लोगों और बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे अफ्रीकी कोच के सामने बेहद आक्रामक लहजे में बात कर रही हैं। वे चिल्लाते हुए कह रही हैं, 'तुम मेरी बात के लिए सीरियस हो ही नहीं, सुनकर भी राजी नहीं हो। क्यों नहीं सीखी हिंदी?' उन्होंने आसपास खड़े लोगों से कहा कि अगर यह शख्स अगले एक महीने में हिंदी नहीं सीखता है, तो इसे पार्क में घुसने न दिया जाए। पार्षद ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'यहां का पैसा खा रहे हो, तो मुंह से हिंदी बोलना भी सीखो।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें