Delhi Blast: 'ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी, इनकार करने पर दिया तलाक' शाहीन के पूर्व पति का बड़ा खुलासा

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किला के बाहर धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के पूर्व पति डॉक्टर जफर हयात ने भी अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि शाहीन ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होना चाहती थीं, लेकिन उनके इनकार करने के बाद उसने 2013 में तलाक ले लिया था और 2021 के बाद शाहीन लापता हो गई थी

अपडेटेड Nov 12, 2025 पर 7:02 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Blast: गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के पूर्व पति डॉक्टर जफर हयात ने भी अहम खुलासे किए

दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर शाहीन का परिवार इस घटना के बाद से परेशान है। News 18 इंडिया से बातचीत में शाहीन के भाई मोहम्मद शोएब ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बहन शाहीन और भाई परवेज का नाम दिल्ली ब्लास्ट से कैसे जुड़ गया। मोहम्मद शोएब, शाहीन और परवेज के भाई हैं। कल उनके पास ATS के अधिकारी आए थे, साथ में जम्मू कश्मीर पुलिस भी थी। गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के पूर्व पति डॉक्टर जफर हयात ने भी अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि शाहीन ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होना चाहती थीं, लेकिन उनके इनकार करने के बाद उसने 2013 में तलाक ले लिया था और 2021 के बाद शाहीन लापता हो गई थी।

News18 इंडिया से बातचीत करते हुए डॉ. जफर हयात ने कहा, "मुझे कल 11 बजे के आसपास पता चला। मेरी शादी 2003 में हुई थी। उससे पहले मैं उनको नहीं जानता था। नौ साल हम लोग अच्छे से रहे। हमारे बच्चे भी हुए।"

उन्होंने आगे बताया, "मैं असिस्टेंट प्रोफेसर हूं। उनका एडमिशन UPSC के जरिए हुआ था। हम लोग बड़े प्यार से रहते थे।"


जब जाफ से पूछा गया कि उनकी कोई गतिविधि आपको कभी संदिग्ध लगी या कहीं कोई उनका कश्मीर कनेक्शन आपको पता चला? इस पर उन्होंने कहा, "नहीं। हम लोग कोई रिलेशन स्पेस नहीं रखते थे।"

शाहीन से से तलाक की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, "शाहीन ने मुझसे कहा कि क्यों न हम ऑस्ट्रेलिया चला जाएं, अच्छी लाइफ गुजारें। मैंने कहा यहां कोई कमी नहीं है, सभी रिश्तेदार घर परिवार यहाँ पर हैं। हम लोग कैसे निभा पाएंगे इनती दूर रह कर?"

जफर ने कहा, "हमारा यहां बड़ा खानदान है और उनका भी ठीक-ठाक खानदान था। हम बोले सब ठीक-ठाक चल रहा है, तो फिर ऑस्ट्रेलिया जाने की क्या जरूरत है।"

जब उनसे पूछा गया कि आपकी शाहीन आखिरी बात कब हुई? तो उन्होंने बताय कि तलाक से ठीक पहले बात हुई थी। तलाक के दौरान भी बात हुई थी। तब सिर्फ आमने-सामने बैठ कर साइन किया था। उसके बाद वह गुमनाम हुई।

जफर से पूछा कि कभी आपको पता चला कि उनका कोई आतंकी कनेक्शन है या कोई पुलिस टीम कभी आपके पास आई? तो उन्होंने कहा, "कभी नहीं।"

डॉक्टर शाहीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जैश के टेरर मॉड्यूल पर बड़ा पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली बम धमाके की जांच में दो गाड़ियां अहम सुराग बन रही हैं। एक धमाके के स्पॉट पर देखी गई, दूसरी अल्फला यूनिवर्सिटी कैंपस से कब्जे में ली गई।

डॉक्टर मुजम्मिल की यह गाड़ी शाहीन सईद के नाम पर है। शाहीन मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैश के महिला विंग हेड शाहीन है। उसका घर लालबाग, मनियाओं लखनऊ में है।

फरीदाबाद मॉड्यूल बस्ट होते ही डॉक्टर शाहीन का नाम सामना आया और उसे AK-47 के साथ गिरफ्तार किया गया। यूपी ATS और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त छापा मारा।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मुजमिल और शाहीन पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर भारत को दहलाने की योजना बना रहे थे, और दिल्ली धमाका उसकी शुरुआती तैयारी थी।

Delhi Blast: अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने आरोपों से किया किनारा, कहा- गिरफ्तार डॉक्टरों से सिर्फ 'ऑफिसियल' संबंध

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।