Get App

'थप्पड़ मारा था इसलिए गोली मारी', दिल्ली में कैफे में हुआ हत्या पर आरोपी ने किया खुलासा

फैजान की गुरुवार रात मौजपुर स्थित मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में फैजान को गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपने भाई पर हुए हमले को याद करते हुए फैजान के भाई ने पूरी घटना का दर्दनाक विवरण दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 5:26 PM
'थप्पड़ मारा था इसलिए गोली मारी', दिल्ली में कैफे में हुआ हत्या पर आरोपी ने किया खुलासा
Delhi News: दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक कैफे में हुई हत्या के मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक कैफे में हुई हत्या के मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने गुरुवार रात 24 साल के फैजान की हत्या की। आरोपी का कहना है कि यह हत्या उसने निजी दुश्मनी के चलते की। सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें आरोपी ने खुद इस वारदात की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उसने कहा कि फैजान ने कुछ महीने पहले उसके साथ मारपीट की थी, उसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया।

दिल्ली में कैफे के बाहर हुई थी फायरिंग 

आरोपी ने साफ कहा कि इस हत्या में उसके परिवार या दोस्तों का कोई हाथ नहीं है। वीडियो में आरोपी ने कहा, “मैंने फैजान को निजी दुश्मनी की वजह से मारा। इसमें न मेरे पिता शामिल हैं और न ही मेरा कोई दोस्त। मैंने यह काम किसी के कहने पर नहीं किया और इसमें पैसों का कोई लेन-देन भी नहीं था। चार महीने पहले उसने मुझे थप्पड़ मारा था, इसलिए मैंने उसकी जान ले ली।”

आरोपी ने किया ये खुलासा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें