दिल्ली में अब 11 नहीं, होंगे 13 जिले! राजधानी का बदलेगा नक्शा...हो रहा बड़ा प्रशासनिक बदलाव

नई जिलावार योजना नगर निगम के 11 जोन को आधार बनाकर बनाई गई है। बदलाव के अनुसार सदर जोन का नाम बदलकर पुरानी दिल्ली जिला रखा जाएगा। यमुना पार इलाके में पूर्वी और उत्तर–पूर्वी जिले खत्म कर दो नए जिले शाहदरा उत्तर और शाहदरा दक्षिण बनाए जाएंगे। मौजूदा उत्तरी जिला अब सिविल लाइंस और पुरानी दिल्ली में बंटेगा। दक्षिण-पश्चिम जिले का बड़ा हिस्सा नए नजफगढ़ जिला में शामिल होगा

अपडेटेड Nov 23, 2025 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को सिद्धांत रूप में मंजूरी दे दी है

दिल्ली सरकार राजधानी की प्रशासनिक व्यवस्था को और आसान, तेज़ और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब राजस्व जिलों (Revenue Districts) की सीमाएं बदली जाएंगीमौजूदा 11 जिलों की जगह 13 जिले बनाए जाएंगे इसके साथ ही सब-डिवीजन (SDM ऑफिस) की संख्या भी बढ़ाई जा रही है33 से बढ़ाकर 39। सरकार का कहना है कि इन नए बदलावों से लोगों के काम तेजी से पूरे होंगे और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी कम लगाने पड़ेंगे।

प्रस्ताव को सिद्धांत रूप में मंजूरी मिली

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को सिद्धांत रूप में मंजूरी दे दी है और अब इसे उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उपराज्यपाल की मंजूरी मिलते ही नई जिलावार व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। योजना के मुताबिक, हर नए जिले में एक तरह का ‘मिनी सचिवालय’ बनाया जाएगा, जहां कानून-व्यवस्था को छोड़कर लगभग सभी सरकारी विभाग एक ही परिसर से काम करेंगे। इससे लोगों को अलग-अलग दफ्तरों में दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ज़्यादातर सरकारी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हो जाएँगी।

नई जिलावार योजना नगर निगम के 11 जोन को आधार बनाकर बनाई गई है। बदलाव के अनुसार सदर जोन का नाम बदलकर पुरानी दिल्ली जिला रखा जाएगा। यमुना पार इलाके में पूर्वी और उत्तरपूर्वी जिले खत्म कर दो नए जिले शाहदरा उत्तर और शाहदरा दक्षिण बनाए जाएंगे। मौजूदा उत्तरी जिला अब सिविल लाइंस और पुरानी दिल्ली में बंटेगा। दक्षिण-पश्चिम जिले का बड़ा हिस्सा नए नजफगढ़ जिला में शामिल होगा।

ऐसा है जिलावार प्रस्ताव


  • पुरानी दिल्ली: सदर बाजार, चांदनी चौक
  • मध्य: डिफेंस कॉलोनी, कालकाजी
  • नई दिल्ली: दिल्ली कैंट, नई दिल्ली
  • सिविल लाइंस: अलीपुर, आदर्श नगर, बादली
  • करोल बाग: मोती नगर, करोल बाग
  • केशव पुरम: शालीमार बाग, शकूर बस्ती, मॉडल टाउन
  • नरेला: मुंडका, नरेला, बवाना
  • नजफगढ़: कापसहेड़ा, द्वारका, नजफगढ़, बिजवासनवसंत विहार
  • रोहिणी: किराड़ी, मंगोलपुरी, रोहिणी
  • शाहदरा दक्षिण: गांधी नगर, विश्वास नगर, कोंडली
  • शाहदरा उत्तर: करावल नगर, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा
  • दक्षिण: महरौली, मालवीय नगर, देवली, आरके पुरम
  • पश्चिम: विकासपुरी, जनकपुरी, मादीपुर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।