Get App

Delhi: सुसाइड या मर्डर...? दिल्ली पुलिस की रडार पर 'बाबा', पीरागढ़ी में कार में मिली 3 लाशों की मिस्ट्री और उलझी

Delhi Case: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच के तहत एक 'बाबा' से पूछताछ की है। उससे शायद दोनों पुरुषों और महिला के बीच कोई लिंक पता चला है। उन्हें इस बात के भी सबूत मिले हैं कि उनकी मौत का संबंध जहर से हो सकता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 11:21 AM
Delhi: सुसाइड या मर्डर...? दिल्ली पुलिस की रडार पर 'बाबा', पीरागढ़ी में कार में मिली 3 लाशों की मिस्ट्री और उलझी
Delhi Case: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 लोगों के मृत मिलने के बाद दिल्ली के 'बाबा' पुलिस की रडार पर है

Delhi Case: दिल्ली के पीरागढ़ी में तीन लोगों के कथित सुसाइड मामले की जांच कर रही पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है, जो कथित तौर पर उस कार में बैठा था। इसमें से दो पुरुषों और एक महिला के शव मिले थे। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक 'बाबा' कार में बैठा था। उन्हें आशंका है कि वह इस रहस्यमय मामले की अहम कड़ी साबित हो सकता है।

पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है, जो कथित तौर पर घटना के दिन तीनों से मिला था और कार में भी बैठा था। हालांकि मौतों के सही कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3.50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी गई कि तीन लोग एक कार के अंदर बैठे हैं। उसके दरवाजे बंद हैं। वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। पुलिस की एक टीम पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां तीन लोग कार में मृत पाए गए।

पुलिस ने बताया कि उसे सूचित करने से पहले कार करीब 50 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी थी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बापरोला निवासी रणधीर (76) और शिव नरेश सिंह (47) और जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी देवी (40) और बिहार की मूल निवासी के रूप में की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें