Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में हर रोज नए खुलासे के बाद सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। तीन नाबालिग बहनों के कथित सुसाइड की जांच में उनके पिता चेतन कुमार के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए हैं। खासकर उनकी शादी के बारे में कई अलग-अलग डिटेल्स सामने आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुमार की अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में दी गई गवाही लॉजिक की कसौटी पर खरी नहीं उतरती। उसने दावा किया कि उसकी दूसरी शादी जरूरी थी क्योंकि उसकी पहली पत्नी प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी।
इस बीच, NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसके बच्चों की उम्र कुछ और ही बताती है। चेतन कुमार अपनी तीन पत्नियों सुजाता, हिना और टीना और अपने पांच बच्चों के साथ गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बेडरूम वाले फ्लैट में रहते थे। पुलिस ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सोते थे। जांच में पता चला है कि फ्लैट तीन बेडरूम का होने के बावजूद कथित तौर पर 9 सदस्य एक ही कमरे में सोते थे।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "वह बयान बदल रहा है। उसने शुरू में टीना से अपनी शादी छिपाने की कोशिश की।" पुलिस ने पिता के एक लिव-इन पार्टनर के साथ पिछले रिश्ते पर भी ध्यान दिया है। उसकी 2015 में राजेंद्र नगर में एक फ्लैट की छत से गिरने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग लड़कियों के पिता चेतन कुमार अपनी तीन पत्नियों सुजाता, हिना एवं टीना और अपने पांच बच्चों के साथ भारत सिटी सोसाइटी अपार्टमेंट में रहते थे।
चौंकाने वाले डिटेल्स आए सामने
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चेतन अपनी पहली पत्नी सुजाता से दो बच्चों का पिता था। सुजाता की एक बेटी और एक मानसिक रूप से बीमार बेटा है। अपनी दूसरी पत्नी हिना से उसकी 14 और 12 साल की दो बेटियां थीं। जबकि उसकी सबसे छोटी पत्नी टीना की तीन साल की एक बेटी है। कहा जाता है कि इन दोनों लड़कियों ने सुजाता की बड़ी बेटी के साथ बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। ACP ने कहा, "उसने पहले कुमार के साथ काम किया था। अब तक यह पता चला है कि दूसरी पत्नियों ने भी इस शादी के लिए अपनी मंजूरी दी थी।"
लड़कियों ने क्यों की खुदकुशी?
पुलिस के मुताबिक, मरने वाली तीनों लड़कियां तब डिप्रेस्ड हो गई थीं जब उनके पिता ने उनके मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिए थे। जिन तीन लड़कियों ने कथित तौर पर सुसाइड किया है उनके दादा ने सरकार से कोरियन टास्क-बेस्ड गेम पर बैन लगाने की अपील की है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से दूसरे बच्चों को ऐसे खतरों का सामना करने से रोका जा सकता है।
कुमार ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने सुजाता से 2010 में, हिना से 2013 में और टीना से 2023 में शादी की। टीना ने इस्लाम से हिंदू धर्म अपना लिया था। जब उससे पूछा गया कि वह अपनी पिछली पत्नियों में से किसी को भी तलाक दिए बिना तीन औरतों से शादी कैसे कर सकता है? तो पुलिस ने चेतन कुमार के हवाले से कहा कि औरतों ने शायद इन शादियों के लिए अपनी सहमति दी थी।