Get App

GST Council Meeting: 7 अक्टूबर को नहीं होगी GST काउंसिल की बैठक, नई तारीख का हुआ ऐलान, जानें क्या है वजह

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली GST काउंसिल की बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे। इसकी तारीखों में बदलाव किया गया है। अब GST काउंसिल की 57वीं बैठक 7 अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को होगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 10:15 PM
GST Council Meeting: 7 अक्टूबर को नहीं होगी GST काउंसिल की बैठक, नई तारीख का हुआ ऐलान, जानें क्या है वजह
GST काउंसिल की 57वीं बैठक 8 अक्टूबर को होगा

GST Council Meeting: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की 57वीं बैठक की तारीख में बदलाव किया गया है। GST काउंसिल की 57वीं बैठक पहले 7 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दिया गया है। GST काउंसिल सेक्रेटेरिएट के मुताबिक, जरूरी परिस्थितियों (अनअवॉइडेबल सर्कम्स्टैंसेज) के कारण ये बदलाव किया गया है। ये बैठक 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम के समिट रूम में आयोजित की जाएगी।

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली GST काउंसिल की बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे। करीब एक साल से अधिक समय बाद होने जा रही इस बैठक को लेकर 5 अक्टूबर को नया मेमोरेंडम जारी किया गया। राजस्व सचिव की मंजूरी से जारी इस पत्र में बैठक की तारीख बदलने की जानकारी दी गई है। वहीं GST काउंसिल के सभी सदस्यों को इसकी सूचना देने के लिए कहा गया है।

पिछले साल कब हुई थी बैठक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें