दिल्ली में अनोखा मामला! मां के साथ मिलकर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया! पुलिस के उड़े होश

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक अनोखा मामला सामने आया है। दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन इलाके में एक शख्स को कथित तौर पर उसकी पत्नी और सास ने मिलकर जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 12:54 PM
Delhi Crime News: पत्नी और सास ने मिलकर पति को जिंदा जलाकर मार डाला

Delhi Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर और भोपाल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों की संदिग्ध मौत के बाद ससुरालवालों पर दहेज हत्या सके गंभीर आरोप लगे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन इलाके में एक शख्स को कथित तौर पर उसकी पत्नी और सास ने मिलकर जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस में दी गई शिकायत में मृतक के परिजनों ने पत्नी और सास पर जिंदा जलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के सामने आने के बाद आसपास के इलाको में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दिल्‍ली पुलिस की टीम ने इस गंभीर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने क्या बताया?


जांचकर्ताओं के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि मां-बेटी की जोड़ी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में पहले दावा किया गया था कि वैवाहिक विवाद के चलते पति ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार को महेंद्र पार्क थाने को जहांगीरपुरी के एक इलाके में आग लगने की घटना के संबंध में सूचना मिली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दीपांश चौधरी नामक व्यक्ति को झुलसी हुई अवस्था में पाया। उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि चौधरी और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। इस संबंध में पहले ‘महिलाओं के खिलाफ क्राइम सेल’ में एक शिकायत भी की गई थी।

मां-बेटी ने क्या कहा?

मां-बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन, पत्नी से कहासुनी के बाद चौधरी ने आत्महत्या करने की धमकी दी और बाद में खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है जिसके तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी के मुताबिक, रात 8:30 बजे उनके किराए के फ्लैट के अंदर आग लग गई। ANI से उसने बताया, "कल रात 8:30 बजे जब आग लगने की खबर फैली, तो मेरे पति, मेरी सास और मैं घर के अंदर थे। हमने शुरू में सोचा कि आग शायद बाहर कहीं लगी है या कोई शॉर्ट सर्किट हो गया है। बाद में लोग हमारे दरवाजे पर जमा हो गए और हमें बताया कि आग असल में हमारे अपने ही घर के अंदर लगी है।"

पड़ोसी का बड़ा बयान

एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने पीड़ित को आग की लपटों में घिरा हुआ सीढ़ियों से नीचे उतरते देखा। उन्होंने बताया कि वह नंगा था और उसका शरीर बुरी तरह जल चुका था। उन्होंने कहा, "फिर वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया, नीचे जमीन पर जा गिरा और वहीं पड़ा रहा। वह पूरी तरह नंगा था। उसका पूरा शरीर बुरी तरह जल चुका था। करीब 10 मिनट तक वहीं पड़े रहने के बाद, उसने एक बयान दिया।"

पीड़ित ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि उस आदमी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी एवं सास ने दो-तीन और लोगों की मदद से उसे आग लगाई थी। ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हमने SHO को फोन किया क्योंकि उस समय हम इमरजेंसी हेल्पलाइन (112) पर संपर्क नहीं कर पा रहे थे। हमने एम्बुलेंस के लिए भी फोन किया... पुलिस स्टेशन से एक अधिकारी आया और उसने अपने फोन पर उस नौजवान का बयान रिकॉर्ड किया।"

ये भी पढ़ें- 'नशे के बिना वह चिड़चिड़ी हो जाती थी'; ड्रग्स एडिक्ट या हैरेसमेंट... आखिर ट्विशा शर्मा की कैसे हुई मौत? सास का सनसनीखेज दावा

एक अधिकारी ने आगे कहा, "पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और सास ने उसे आग लगाई थी। इस वारदात में उन्होंने इसमें 2-3 और लोगों की मदद भी ली थी। उसने एक अफेयर के बारे में भी कुछ आरोप लगाए। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी का 2-3 और आदमियों के साथ संबंध था।" घर के मालिक ने दावा किया कि जब वह पीड़ित के परिवार वालों के पास गया, तो उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसे 'बस जलने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।