Delhi Yamuna Flood Wall: दिल्ली सरकार ने मंगलवार को यमुना नदी के किनारे 4.7 किलोमीटर लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’ के निर्माण को मंजूरी दे दी। यह दीवार रिंग रोड और सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट और यमुना बाजार जैसे आसपास के इलाकों में बाढ़ के पानी को प्रवेश करने से रोकेगी।
