Get App

Delhi Gymkhana Club: मेंबर बनने के लिए 37 साल की वेटिंग, रईसी का दूसरा नाम दिल्ली का जिमखाना क्लब क्यों है चर्चाओं में?

Delhi Gymkhana Club News: दिल्ली जिमखाना क्लब में मेंबरशिप के पूल को बेहद सावधानी से कंट्रोल किया जाता है। पारंपरिक रूप से यहां कुल मेंबरशिप का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा सिविल सर्विसेज (IAS/IFS आदि) के लिए, अन्य 40 प्रतिशत डिफेंस पर्सनल्स के लिए और बाकी बचा हुआ हिस्सा बाहरी नागरिकों के लिए रिजर्व रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2026 पर 7:51 PM
Delhi Gymkhana Club: मेंबर बनने के लिए 37 साल की वेटिंग, रईसी का दूसरा नाम दिल्ली का जिमखाना क्लब क्यों है चर्चाओं में?
Delhi Gymkhana Club News: सरकार ने दिल्ली के ऐतिहासिक क्लब पर बड़ा एक्शन लिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है

Delhi Gymkhana Club News: देश की राजधानी में रईसी, रसूख और VIP कल्चर का दूसरा नाम माना जाने वाला दिल्ली जिमखाना क्लब इस समय चौतरफा चर्चाओं में आ गया है। लुटियंस दिल्ली के दिल में बसे इस बेहद आलीशान और हाई-प्रोफाइल क्लब को लेकर केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा और सख्त फैसला लिया है। सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को आगामी 5 जून तक अपनी पूरी जमीन और परिसर खाली करके सरकार को सौंपने का आदेश दिया है।

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब यह क्लब अपनी कड़े नियमों वाली मेंबरशिप (सदस्यता) के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। यहां मेंबर बनने के लिए लोगों को 37 साल से भी ज्यादा की लंबी वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि सरकार ने इस ऐतिहासिक क्लब पर इतना बड़ा एक्शन क्यों लिया और यह क्लब रईसी का दूसरा नाम क्यों माना जाता है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में स्थित जिमखाना क्लब को 5 जून तक अपना परिसर सरकार के हवाले करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया है।

सरकार ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें