Delhi Weather Today: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, सोमवार (25 मई) को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर में पिछले लगभग 14 सालों में मई की सबसे गर्म रात भी दर्ज की गई। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य स्तर से काफी अधिक होने के कारण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
