कल का मौसम 26 मई: IMD ने 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार समेत इन जगहों पर आएगा 50-60kmph स्पीड वाला बवंडर

Weather Report 26 May: इस समय जम्मू और उसके आस-पास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके अलावा दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन बनी हुई है। पंजाब से लेकर अरब सागर तक भी एक वेदर सिस्टम सक्रिय है

अपडेटेड May 25, 2026 पर 5:55 PM
Story continues below Advertisement
Weather Report 26 May: IMD ने 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार समेत इन जगहों पर आएगा 50-60kmph स्पीड वाला बवंडर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 26 मई के लिए एक बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD की इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक 26 मई को बिहार और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ (Thundersquall) भी दस्तक देगा। वहीं साउथवेस्ट मानसून की रफ्तार भी लगातार मजबूत हो रही है। मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके और आगे जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

इस समय जम्मू और उसके आस-पास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके अलावा दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन बनी हुई है। पंजाब से लेकर अरब सागर तक भी एक वेदर सिस्टम सक्रिय है। इस मजबूत सिस्टम के कारण कल 26 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कुछ इस तरह रहने वाला है-

असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश का अलर्ट


26 मई को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में 26 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में 26 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भी रहेगा हैवी रेन का अलर्ट

पूर्वोत्तर के अलावा देश के कई अन्य दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में भी 26 मई को मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी। दक्षिण भारत के केरल व माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में हैवी रेन देखने को मिलेगी। केरल में यह सिलसिला 27 मई तक लगातार जारी रहेगा।

50-60kmph की स्पीड से टकराएगा बवंडर

मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को तीन राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रूप दिखाएगा। यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ आने की आशंका है। बिहार, झारखंड और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में लोगों को अंधड़ का सामना करना पड़ेगा।

यहां आएगी तेज आंधी-तूफान

26 मई को देश के कई हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी और हवाएं चलने का अलर्ट है। इन इलाकों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल व सिक्किम, केरल व माहे, लक्षद्वीप, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं। इसके अलावा 26 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम व मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है। अरुणाचल प्रदेश और कोस्टल कर्नाटक में भी बिजली कड़कने का अलर्ट है।

दिल्ली, यूपी और पंजाब में सीवियर हीटवेव का अलर्ट

एक तरफ जहां कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में सूरज का कड़ा सितम कल भी जारी रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में 26 मई को भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है। पंजाब और हरियाणा-दिल्ली में 27 मई तक यह स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कोस्टल आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी तीव्र लू का प्रकोप लगातार बना रहेगा।

गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण व गोवा, गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल के तटीय इलाकों में अत्यधिक उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और विदर्भ में 26 मई को रात का तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा रहने वाला है। इससे लोगों को वार्म नाइट कंडीशंस का सामना करना पड़ेगा।

समुद्र में हाई स्पीड विंड: मछुआरों के लिए चेतावनी

अरब सागर: केरल कोस्ट, लक्षद्वीप, कोमोरिन और मालदीव के आस-पास 26 मई को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका कोस्ट और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में कल 40 से 50 किमी प्रति घंटे की हाई स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

IMD Heavy Rain Alert: 17+ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70kmph स्पीड से टकराएगा बवंडर, 31 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।