Delhi Missing List: देश की राजधानी दिल्ली में इस साल यानी 2025 में 15 अक्टूबर तक लापता हुए 19,682 लोगों में 61 फीसदी यानी 11,917 महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के आंकड़े से मिली है। इस चौंकाने वाले आंकड़े से यह भी पता चलता है कि लापता महिलाओं का अनुपात लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पता चला कि लापता व्यक्तियों में 39 प्रतिशत (7,765) पुरुष थे। कुल लापता लोगों में से 55 प्रतिशत (10,780) का पता लगा लिया गया है। इनमें 61 प्रतिशत (6,541) महिलाएं और 39 प्रतिशत (4,239) पुरुष हैं।
