Delhi AQI: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड और जहरीली हवा का कहर, 3°C तक गिरा पारा; AQI 600 के पार

Delhi AQI Today: IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे 'गलन' का एहसास बढ़ेगा। रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। IMD ने विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को रात के समय सफर न करने की सलाह दी है

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 550 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है

Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के दोहरे तेवर देखने को मिल रहे है। दिन में चटक धूप राहत दे रही है, तो रात होते ही शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदूषण ने भी एक बार फिर 'गंभीर' श्रेणी को पार कर गया है। आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 550 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है।

दिल्ली-NCR के प्रदूषण का हाल

राजधानी और आसपास के शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है, जिसमें दिल्ली सबसे ऊपर है।


दिल्ली: 615- गंभीर

नोएडा: 491- गंभीर

गाजियाबाद: 504- गंभीर

ग्रेटर नोएडा : 559- गंभीर

फरीदाबाद: 531- गंभीर

गुड़गांव: 423- गंभीर

कोल्ड वेव को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे 'गलन' का एहसास बढ़ेगा। रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। IMD ने विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को रात के समय सफर न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही 15 से 20 जनवरी के बीच पारा थोड़ा चढ़ सकता है, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। पहाड़ों पर सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 20 से 23 जनवरी के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश की प्रबल संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 16 से 23 जनवरी के बीच पहाड़ों पर इस सीजन की सबसे भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में एक के बाद एक सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से बर्फ की मोटी चादर बिछने का अनुमान है। पहाड़ों पर होने वाली इस बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।