Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-NCR में देर रात लगे भूकंप के झटके, हिली धरती

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली में आज रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 11:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में जमीन के अंदर करीब 13 किलोमीटर की गहराई में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली में आज रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड रही और इसका असर दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भी महसूस हुआ। अब तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

दिल्ली में महसूस किए गए तेज झटके

मंगलवार रात उत्तराखंड के चमोली में आए 4.9 तीव्रता के भूकंप से उत्तर भारत के कई हिस्से हिल उठे।  भूकंप के झटके दिल्ली-NCR के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चमोली में जमीन से करीब 13 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के बाद दिल्ली-NCR के कई इलाकों में लोगों ने कुछ देर तक झटके महसूस किए। नोएडा और गुरुग्राम के अलावा उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों से भी भूकंप के झटकों की जानकारी सामने आई।


असम में महसूस किए गए थे झटके

इससे पहले मंगलवार तड़के असम के नागांव जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.5 मैग्नीट्यूड थी। यह भूकंप सुबह 4:23 बजे 33 किलोमीटर की गहराई में आया। इसका केंद्र 26.428° नॉर्थ लैटिट्यूड और 93.060° ईस्ट लॉन्गीट्यूड पर दर्ज किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।