Get App

Delhi GRAP-4: दिल्ली का AQI 400 के पार, फिर लागू हुआ GRAP-4, हवा हुई जहरीली!

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बताया कि शनिवार को शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 400 था, जो चार घंटे में बढ़कर 428 तक पहुंच गया। आयोग के अनुसार, इसके पीछे खराब मौसम, पश्चिमी विक्षोभ और हवा में प्रदूषकों का फैलाव न होना मुख्य कारण हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 9:20 PM
Delhi GRAP-4: दिल्ली का AQI 400 के पार, फिर लागू हुआ GRAP-4, हवा हुई जहरीली!
Delhi GRAP-4: दिल्ली का AQI 400 के पार, फिर से लागू हुआ GRAP-4, हवा हुई जहरीली!

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एक बार फिर सबसे सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। हवा की क्वालिटी यानी AQI तेजी से बढ़ते हुए 450 के करीब पहुंच गई है, जिसे ‘Severe+’ यानी बेहद गंभीर कैटेगरी में रखा जाता है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बताया कि शनिवार को शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 400 था, जो चार घंटे में बढ़कर 428 तक पहुंच गया। आयोग के अनुसार, इसके पीछे खराब मौसम, पश्चिमी विक्षोभ और हवा में प्रदूषकों का फैलाव न होना मुख्य कारण हैं।

हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए CAQM ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण यानी GRAP-4 को पूरे दिल्ली-NCR में तुरंत लागू करने का फैसला किया है। यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है।

CAQM ने अपने नोटिफिकेशन में बताया कि 17 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 400 दर्ज किया गया था। लेकिन इसके बाद हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ी और रात 8 बजे AQI बढ़कर 428 तक पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें