IMD Heavy Rain Alert: देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और तटीय इलाकों में मानसूनी गतिविधियां लगातार उफान पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 9 सितंबर के लिए नया वेदर बुलेटिन जारी करते हुए चेतावनी दी है कि बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत देश के 11 राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में तेज तूफानी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।
