LDA Flat Scheme 2026: लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका! ₹2 लाख तक की बंपर छूट, जानें- ऑफर की लास्ट डेट समेत पूरी डिटेल
LDA Flat Scheme 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतर मौका है। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए चुनिंदा फ्लैट्स पर 2 लाख रुपये तक की बंपर छूट देने की योजना शुरू की है। इस स्कीम के तहत 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं
LDA Flat Scheme 2026: लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) के अनुसार, छूट फ्लैट की कीमत के हिसाब से मिलेगी
LDA Flat Scheme 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए चुनिंदा फ्लैट्स पर 2 लाख रुपये तक की बंपर छूट देने की योजना शुरू की है। इस स्कीम के तहत 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं। फ्लैट्स का आवंटन First-Come, First-Served (FCFS) यानी 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।
फ्लैट की कीमत के हिसाब से मिलेगी छूट
LDA की इस योजना में छूट फ्लैट की कीमत के आधार पर तय की गई है। फ्लैट की कीमत के हिसाब से आपको डिस्काउंट दी जाएगी। यानी अगर कोई पात्र फ्लैट ₹80 लाख का है और उस पर ₹2 लाख की छूट मिलती है, तो उसकी कीमत ₹78 लाख हो जाएगी। हालांकि, खरीदार को यह ध्यान रखना होगा कि कुल खरीद लागत सिर्फ फ्लैट की कीमत तक सीमित नहीं होती।
फ्लैट की कीमत अधिकतम छूट
₹20 लाख से ₹50 लाख ₹1 लाख
₹50 लाख से अधिक और ₹75 लाख तक ₹1.5 लाख
₹75 लाख से अधिक ₹2 लाख तक
कब तक मिलेगा ऑफर?
LDA के मुताबिक यह फेस्टिव ऑफर 22 सितंबर से अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। फ्लैट्स की बुकिंग LDA की वेबसाइट के जरिए की जा सकती है और आवंटन FCFS आधार पर होगा।
90 दिन में पूरा भुगतान करने पर 6% की छूट
इस योजना में एक और महत्वपूर्ण फायदा बताया गया है। LDA के उपाध्यक्ष प्रथेमेश कुमार के अनुसार, जो खरीदार फ्लैट की पूरी रकम 45 से 90 दिनों के भीतर जमा करते हैं, उन्हें 6% की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। ऐसे फ्लैट भी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे।
FCFS सिस्टम क्या है?
FCFS व्यवस्था लॉटरी सिस्टम से अलग होती है। इसमें उपलब्ध फ्लैट्स में से खरीदार अपनी पसंद का फ्लैट चुन सकता है और LDA के नियमों के अनुसार बुकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ ऑफर देखकर तुरंत बुकिंग कर दी जाए। खरीदार को पहले फ्लैट की कीमत, लोकेशन, उपलब्धता, पात्रता, भुगतान की शर्तें और अन्य नियम अच्छी तरह जांचने चाहिए।
₹1-2 लाख की छूट देखकर तुरंत न लें फैसला
मान लीजिए किसी फ्लैट की कीमत ₹80 लाख है और ₹2 लाख की छूट मिलती है। ऐसे में बेस प्राइस ₹78 लाख रह जाएगा। लेकिन घर खरीदने का वास्तविक खर्च इससे ज्यादा हो सकता है। खरीदार को स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस, मेंटेनेंस, पार्किंग, LDA के अन्य शुल्क, होम लोन प्रोसेसिंग फीस, इंटीरियर और शिफ्टिंग जैसे खर्चों को भी बजट में शामिल करना चाहिए। यानी सिर्फ ₹2 लाख की बचत को देखकर फैसला लेना सही नहीं होगा। असली सवाल यह है कि सभी खर्च जोड़ने के बाद फ्लैट आपकी जेब के हिसाब से कितना किफायती है।
फ्लैट खरीदने से पहले इन चीजों की जांच जरूरी
लोकेशन: ऑफिस, स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा की सुविधाएं कितनी दूर हैं, यह देखें।
कनेक्टिविटी: सड़क, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता जांचें।
फ्लैट की स्थिति: अगर फ्लैट रेडी-टू-मूव है तो बुकिंग से पहले खुद जाकर देखें। प्राकृतिक रोशनी, वेंटिलेशन, फर्श और निर्माण की स्थिति पर ध्यान दें।
पानी और बिजली: पानी और बिजली की नियमित व्यवस्था है या नहीं, यह पता करें। साथ ही सोसाइटी और कॉमन एरिया के रखरखाव की जिम्मेदारी और उसका शुल्क भी समझें।
बुकिंग से पहले कौन से दस्तावेज और शर्तें देखें?
खरीदार को केवल ब्रोशर या किसी अधिकारी/सेलर की जानकारी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अलॉटमेंट और बुकिंग डॉक्यूमेंट, भुगतान प्रक्रिया, कब्जे की तारीख, सभी अतिरिक्त शुल्क और नियम एवं शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसके अलावा मेंटेनेंस, कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियम भी पहले समझ लें। अगर होम लोन लेना है तो बैंक से यह भी जांच लें कि जिस फ्लैट को आप खरीद रहे हैं, उस पर लोन उपलब्ध/स्वीकृत है या नहीं।
सिर्फ छूट के लिए बड़ा होम लोन न लें
₹1-2 लाख की छूट पाने के लिए ऐसा बड़ा होम लोन लेना समझदारी नहीं होगी जिसकी EMI चुकाना मुश्किल हो जाए। बुकिंग से पहले अपनी मासिक आय, मौजूदा लोन, घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, बीमा और इमरजेंसी सेविंग को ध्यान में रखकर EMI की गणना करें। साथ ही स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन, इंटीरियर और अन्य शुरुआती खर्चों के लिए अलग से रकम तैयार रखें।
घर की असली कीमत ऐसे समझें
फ्लैट की कीमत- छूट + स्टांप ड्यूटी/रजिस्ट्रेशन + अन्य शुल्क + इंटीरियर + लोन का खर्च = घर की कुल लागत...यही कुल रकम देखकर तय करें कि फ्लैट वास्तव में आपके बजट में है या नहीं।
ऑफर का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पात्र खरीदारों को फ्लैट की कीमत पर ₹2 लाख तक की सीधी छूट मिल सकती है। अगर कोई व्यक्ति पहले से LDA का फ्लैट खरीदने की योजना बना रहा है और उसे अपनी पसंद की लोकेशन व कीमत में पात्र फ्लैट मिल जाता है, तो यह ऑफर आर्थिक बोझ कुछ कम कर सकता है। लेकिन सिर्फ छूट के लालच में जल्दबाजी न करें। फ्लैट की लोकेशन, निर्माण की स्थिति, सभी शुल्क, भुगतान की शर्तें, दस्तावेज और होम लोन की EMI जांचने के बाद ही बुकिंग करना बेहतर होगा।