Noel Tata Board Exit: टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के हो जाएंगे। इसी दिन वह टाटा ग्रुप की छह प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से हट जाएंगे। यह फैसला ग्रुप की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए तय रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत होगा। हालांकि, वह टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर बने रहेंगे।
